Sunday 20th of September 2026 01:34:56 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jan 2023 6:20 PM |   1025 views

अलका सिंह ने सरकारपार में कम्बल वितरित किया

देवरिया- मोदी और योगी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार गरीबों के भले के लिये काम कर रही है।भाजपा की सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन,मुफ्त दवाई,मुफ्त पढ़ाई की भी सुविधा दी जा रही है।
 
उक्त बातें किसान मोर्चा भाजपा द्वारा देवरिया देहात मण्डल के ग्राम सकरापार के पंचायत भवन में आयोजित जरूरतमंदों में निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा।
 
नपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने शहरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास का एक नया कीर्तिमान बनाया है।भाजपा की सरकार में विगत पांच वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय योजना के तहत नगर पालिका देवरिया में 14 सार्वजनिक शौचालय,महिलाओं के लिये चार पिंक शौचालय तथा अनुदान राशि देकर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण करा नगर को ओ.डी.एफ.प्लस प्रमाणितकरण किया गया।डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु प्रत्येक वार्ड में मिनी ट्रीपर की व्यवस्था करने का काम भी विगत पांच वर्षों में भाजपा की सरकार में किया गया।
 
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश गुप्ता, किरन गोंड़,जयराम पटेल, ग्राम प्रधान सूर्यदेव यादव,पूर्व प्रधान राघव यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्तिखार अहमद,अभिलाष सिंह,प्रमोद पाण्डेय,मनीष सिंह आदि रहें।
Facebook Comments