Saturday 19th of September 2026 08:24:37 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2023 4:45 PM |   798 views

विवेकानंद संदेश रथ यात्रा के लिए योजना बनी

कुशीनगर – विवेकानंद संदेश  रथ यात्रा के कुशीनगर आगमन पर स्वागत और उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की तैयारियां तेज हो गई। इस संबंध में समिति की दो बैठक हुई।

प्रथम बैठक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर आहूत की गई और दूसरे बैठक जिला संघ चालक डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक वविद्यालय कसया में हुई।

बैठक में निश्चय हुआ कि विवेकानंद संदेश यात्रा रथ का प्रथम स्वागत भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य द्वार पर भिक्षुसंघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर जी की अध्यक्षता में बौद्ध भिक्षुओ द्वारा किया जाएगा।

उसके पश्चात बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडे के नेतृत्व में एवं पूर्व विधायक  रजनीकांत मणि त्रिपाठी  की देखरेख में आचार्यगण,छात्रों, समाजसेवियों और बुद्धजीवियों द्वारा किया जाएगा।

कसया ओवर ब्रिज के पास से यात्रा पूरे बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए कसाडा चौक तक जाएगी बीच-बीच में क्रमशः देवेंद्र सिंह,ओमप्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ रवि शंकर प्रताप राव के नेतृत्व में व्यापारी बंधुओं, समाजसेवियों एवं नौजवानों द्वारा पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया जाएगा।कसाडा चौक से यात्रा पडरौना के लिए रवाना होगी।

विवेकान्दन संदेश रथ के साथ 75 युवा साथ साथ झंडे व पट्टिका के साथ पडरौना तक जाएंगे।इस यात्रा के स्वागत में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स, बुध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट, एनएसएस के स्वयंसेवक, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के छात्र,समाजसेवी, बुद्धजीवी एवं बड़ी संख्या में नौजवान शामिल होंगे।

आज की बैठक में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ,डॉ चंद्रशेखर सिंह,डॉ त्रिभुवन त्रिपाठी, डॉ निगम मौर्य,डॉ चंद्र प्रकाश सिंह,डॉ अनिल सिन्हा, सुरेश गुप्ता, राजीव नयन द्विवेदी, अविनाश शुक्ला, महेश कर्णकार, गोविंद चौबे, अनिल मल्ल,  नागेंद्र तिवारी, एवं महर्षि अरविंद विद्या मंदिर की प्राध्यापक समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments