Saturday 19th of September 2026 07:29:51 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2023 5:27 PM |   571 views

योगी आदित्यनाथ ने स्व. केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ,उनके पार्थिव शरीर पुष्पांजलि अर्पित किया

प्रयागराज -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किये तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी, तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
 
मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि स्व0 केशरीनाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे। वे एक विचारवान, वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गये, उसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, समाज के प्रत्येक तबके को साथ लेकर चलने की सामथ्र्य, एक उत्कृष्ट अधिवक्ता, संविधानविद्, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष या विधानसभा के अध्यक्ष और एक राज्यपाल के रूप में सभी दायित्वों का उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कहा कि आज प्रातः 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान किये है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर वे प्रदेश शासन की ओर से और प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पर आये हुए है। उन्होंने कहा कि स्व0 केशरीनाथ त्रिपाठी जी ने सहजता, सरलता, विद्वता एवं समन्वय का जो एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, आज उस एक युग का अंत हुआ है। इस अवसर पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
 
मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने स्व0 केशरीनाथ त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Facebook Comments