Saturday 19th of September 2026 06:39:06 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2023 6:19 PM |   917 views

नव नालन्दा महाविहार के विद्यार्थियों द्वारा कविता- पाठ किया गया

नालंदा – हिन्दी विभाग, नव नालन्दा महाविहार द्वारा साहित्यिक आयोजनों की शृंखला  आरम्भ की गई है। प्रत्येक शुक्रवार की अपराह्न में कोई विशिष्ट आयोजन हिन्दी विभाग की ओर से किया जाता है। इसमें विद्यार्थी अपनी रचनाओं का पाठ करते हैं।

बीते शुक्रवार को  इस शृंखला का तीसरा आयोजन था जो आधुनिक हिन्दी साहित्य के महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर स्मृति शेष भारतेंदु हरिश्चंद्र की पुण्यतिथि पर रखा गया था।

कविता- पाठ में संजय कुमार सिन्हा, कुमारी सोनी, वर्षा कुमारी, नीतीश कुमार, सुरभि गुप्ता, सुहानी, सोनाक्षी, राजकुमार, नेहा, नवनीत कृष्ण ने भाग लिया। अपनी कविता के साथ इन्होंने अपने पसंद के कवि की भी कविता सुनाई। जिन  स्मृतिशेष  कवियों की कविताएं सुनाई गईं , उनमें जगदीश गुप्त, हरिवंश राय बच्चन , अटल बिहारी वाजपेयी आदि महत्त्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में

हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवींद्रनाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल हिन्दी विभाग, नव नालन्दा महाविहार का साहित्यिक यश बढ़ेगा अपितु इससे विद्यार्थियों को अपने को माँजने का अवसर मिलेगा। यह एक तरह से साहित्य और  कलाओं की कार्यशाला जैसी है। इस तरह के कार्यक्रमों को और भी बढ़ावा दिया जायेगा। 
 
हिन्दी विभाग के प्रो. हरेकृष्ण तिवारी ने कहा कि यह एक अच्छा आयोजन है। इससे साहित्यिक विकास की सम्भावनाएँ  खुलती हैं। यहाँ विद्यार्थियों का परिमार्जन होता है। यह भाषा सीखने का एक साधन भी है।
 
कार्यक्रम का संचालन वर्षा कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिन्हा ने किया। इससे पूर्व के आयोजन में हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनुराग शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।
Facebook Comments