Wednesday 4th of November 2026 02:37:48 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2022 6:14 PM |   787 views

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए

आम लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल यह पांचवां मौका है जब मदर डेयरी की ओर से दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, गाय के दूध और टोकन वाले दूध की एमआरपी में कोई संशोधन नहीं किया गया है। बढ़े हुए दाम 27 दिसंबर से लागू हो जाएंगे। मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया है। यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया।
 
दिल्ली एनसीआर के बात करे तो मदर डेयरी यहां प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक का दूध का सप्लाई करता है। 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 66 रुपये हो जाएगी। वहीं, टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
 
डबल टोंड दूध की बात की जाए तो यह 47 रुपये कर दी गई है। इससे पहले मदर डेयरी ने नवंबर महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। जब फुल क्रीम दूध की कीमत 1 रुपये बढ़ाई गई थी वही भैंस के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। 
Facebook Comments