Saturday 19th of September 2026 11:49:35 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Dec 2022 8:24 PM |   1159 views

वृद्धाआश्रम में अटल जयंती मनाई गई

देवरिया -मेहड़ा पुरवा स्थित देवरिया वृद्धाश्रम में बाबा बैजू बासुकीनाथ सेवा ट्रस्ट देवरिया द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा 76 वृद्ध जनों को अंग वस्त्र व च्यवनप्राश  वितरित हुआ|
 

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह  के द्वारा दीप प्रज्वलन कर भारत रत्न सम्मानित देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया|

 
कार्यक्रम का संचालन रविकांत मणि ने किया | स्वागत गीत इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की सहायक अध्यापिका वंदना गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया |
 
नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्षा  अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री अटल जी के जयंती पर हम उनके सुशासन के सपने को साकार कर गौरवांन्वित महसूस कर रहें हैं |   
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव नायब तहसीलदार  मुकेश वर्मा  जेल अधीक्षक बी एन मिश्रा समाज कल्याण अधिकारी जयसवाल लाल बहादुर,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रजनी पांडे जी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक हृदयानंद श्रीवास्तव  वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके अग्रवाल, डॉक्टर डी के श्रीवास्तव,  डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव , डॉ तृप्ति श्रीवास्तव  व अन्य वरिष्ठ चिकित्सा गण तथा ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता सदस्य गजेंद्र श्रीवास्तव  उर्फ बड़े भैया विनय श्रीवास्तव  हरिशंकर  मंटू , नीरज , नितेश चौधरी , जनार्दन कुशवाहा , अंशु श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव , राजकुमार सिंह , भरत अग्रवाल , विजयलक्ष्मी सिंह , सुनील श्रीवास्तव , सागर वर्मा , इनरव्हील क्लब से प्रियंका जोशी , शीला श्रीवास्तव, ओम तिवारी तथा एमआर संघ के पूर्व अध्यक्ष कक्कू पांडे , पवन शुक्ला  संजीव तिवारी  जितेंद्र श्रीवास्तव , प्रदीप श्रीवास्तव , रेनू सिन्हा , मनोज कुमार बृजेश सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |
Facebook Comments