Monday 26th of October 2026 04:52:34 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Dec 2022 5:42 PM |   631 views

कोई भी बच्चा बाल मजदूरी करते हुए दिखे तो 1098 और 112 पर तुरंत दे सूचना

प्रदेश को बालश्रम मुक्त बनाये जाने के लिए विकास खंड बलरामपुर विकास खंड सभागार में ब्लाक स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया | जनपद बलरामपुर में श्रम विभाग, यूनिसेफ और उद्दमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सहयोग से बालश्रम उन्मूलन हेतु नया सवेरा योजना चलायी जा रही है | इस योजनान्तर्गत विकास खंड बलरामपुर के चिन्हित 25 हॉट स्पॉट्स में बालश्रम और बाल विवाह पर जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाया जाना है |
 
उक्त के क्रम में अभियान को सही और प्रभावशाली तरीके से चलने हेतु समन्वय बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में बाल सुरक्षा के लगभग सभी साझेदारो ने प्रतिभाग किया | सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि बालश्रम समाज और देश के लिया एक अभिशाप है क्योकि किसी भी देश के बच्चे उस देश के भविष्य होते है और जब उन्ही बच्चो से बाल मजदूरी करायी जाती है तो उन बच्चो का भविष्य ख़राब होता है जो की उस बच्चे के साथ साथ देश के लिए भी दुखदायी स्थिति होती है अतः हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा की कही भी कोई भी बच्चा बाल मजदूरी ना करता हो |
 
बैठक में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से प्रतिभाग की आरती ने बताया की जब भी किसी को कोई भी बच्चा बाल मजदूरी करते हुए दिखे तो 1098 और 112 पर तुरंत सुचना दे | उन्होंने इस अभियान को भरपूर सहयोग देने की बात कही | मंडलीय तकनिकी सलाहकार  अनिल जी ने पोक्सो ओर जेजे एक्ट की जानकारी दी और बैठक में उपस्थित लोगो से अपील किया की बच्चो से जुड़ी समस्यायों पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरुरत है | इसके अलावा उन्होंने इस अभियान की उद्देश्य और रूप रेखा पर चर्चा करते हुवे बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगो को बालश्र और बाल विवाह पर जागरूक कर जनपद बलरामपुर को बालश्रम मुक्त करना है |
 
टीआरपी, नया सवेरा मनोज तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानो से अपील किया की जब भी हम अपने ग्राम पंचायत की विकास योजनाये बनाये तो उसमे बच्चो से जुड़े मुद्दे जैसे कि बालश्रम, बाल विवाह, बच्चों का टीकाकरण आदि विषयों को जरुर सामिल करे उन्होंने बालश्रम को कम करने के लिए श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही बालश्रमिक विद्या योजना की भी जानकारी दी |
 
संस्कार संस्था के निदेशक मुकेश  ने कार्यक्रम का संचालन कैसे किया जाना है और उनको ग्राम पंचायतो से किस तरह की सहयोग चाहिए की बात कही | कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी बलरामपुर ने सभी ग्राम प्रधानो और पंचायत सहायको से इस अभियान को सहयोग प्रदान करने की बात कही | 
 
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, एक्शन ऐड से राजेश, बबली रेनू , सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक बलरामपुर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से आरती, नया सवेरा प्रेरक अभिमन्यु आदि ने प्रतिभाग किया।
Facebook Comments