Monday 26th of October 2026 03:41:29 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Dec 2022 5:48 PM |   390 views

छात्राओं को बताया गुड टच और बैड टच में अंतर

सुलतानपुर -शारीरिक व्यवहार में बैड टच, गुड टच का बहुत महत्व है कम उम्र की बच्चियां इसे समझ नही पाती, खास तौर पर तब जब ऐसा करने वाला कोई करीबी हो।
 
यह बातें सीडब्ल्यूसी की सदस्य/मजिस्ट्रेट सरिता यादव ने कहीं। वे राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत शहर के नगर पालिका बालिका जूनियर हाईस्कूल की बच्चियों से मुखातिब थी। 
 
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने पॉक्सो अधिनियम, सदस्य मजिस्ट्रेट ममता मिश्र ने समिति द्वारा बच्चों व किशोरों के हित मे किये जा रहे कार्याे तथा शिवमूर्ति पाण्डेय ने शासन की योजनाओं के बारे में बताया |
 
सदस्य मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश तिवारी व सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। प्रधान अध्यापिका राशिदा सुल्ताना ने कार्यक्रम का समापन करते हुए दी गयी जानकारी को जीवन मे उपयोगी कहा ।
Facebook Comments