Monday 26th of October 2026 03:41:10 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Dec 2022 5:41 PM |   688 views

मझवार आरक्षण पर प्रधानमंत्री को मौजूदा परिस्थितियों से संजय निषाद ने अवगत कराया

नई दिल्ली – आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  निषाद पार्टी एवं  कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद ने नरेंद्र मोदी से संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय में मुलाकात की।

डॉ संजय  निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज हमने अपने मछुआ समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मछुआ समाज उत्तर प्रदेश और देश में कल्याण हो रहा है।
 
निषाद ने बताया कि  प्रधानमंत्री  की दुर्गामी सोच एवं अति पिछड़े व दबे कुचले समाज के उत्थान की सोच का नतीजा है कि वह स्वयं 24 घंटे 07 दिनों केवल देशहित के बारे में सोचते और कार्य करते हैं। उत्तरप्रदेश के मछुआ समाज के कल्याण हेतु PMSY में 300 करोड़ का अनुदान देकर पिछड़े समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं जिसके लिए हमारा समाज प्रधानमंत्री  का आभारी है।
 
निषाद  ने  प्रधानमंत्री  को संवैधानिक मझवार आरक्षण को लेकर वृस्तृत चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि आज  प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया कि किस प्रकार पूर्व की सरकारों द्वारा मछुआ समाज को केवल राजनीति फुटबॉल की तरह इस्तेमाल किया गया और उनकी बहुप्रतीक्षित मांग जो कि सविंधान में सूचीबद्ध है मझवार आरक्षण पर केवल राजनीति कर, वोट लेकर उनको कभी सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने केवल वोट बैंक समझा है।
 
प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया की वो मझवार आरक्षण निर्णायक भूमिका में है और जल्द ही वह मछुआ समाज को सौगात देंगे। निषाद ने प्रधानमंत्री  को मछुआ समाज का प्रतीक नाव का मोमेंटम भेंट किया।संजय  निषाद  के साथ  सांसद लोकसभा संतकबीरनगर प्रवीण निषाद  भी मौजूद रहे।
 
निषाद  ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम जी के आत्मबल सखा महाराजा गुह्य राज निषाद जी की मिलन स्थली व अद्भुत किले श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने परसाथ ही भगवान श्री राम एवं महाराज गुह्य राज जी की गले लगी मूर्ति लगवाने को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।
 
निषाद ने कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी सोच एवं ऊर्जावान नेतृत्व का नतीजा है आज देश प्रदेश में हर समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा हैं।
 
निषाद ने निषाद पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों एवं निगम/बोर्ड में कार्यकर्ताओ के समाहित करने की मांग भी  प्रधानमंत्री के समक्ष रखी।
Facebook Comments