Thursday 22nd of October 2026 07:46:40 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2022 5:33 PM |   663 views

बौद्ध भिक्षुओं, पर्यटन उद्यमियों व प्रशासन की संयुक्त बैठक सम्पन्न

कुशीनगर -बौद्ध व जैन तीर्थस्थली पावानगर व कुशीनगर का पर्यटन विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में है सभी के सुझाव व विचार के अनुरूप कार्य योजना बनाई जायेगी, तथा पर्यटन विकास के कार्य में तेजी लाई जायेगी। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सभागार में पर्यटन विकास सम्बन्धी आवश्यक बैठक के दौरान उक्त  बाते कही। 
 
बैठक में बौद्ध भिक्षुओं व पर्यटन कारोबारियों ने प्रशासन के समक्ष कुशीनगर गेट पर लाइटिंग व स्व.बौद्ध भिक्षु चन्द्रमणि की प्रतिमा स्थापित करने, महापरिनिर्वाण मन्दिर पर रैम्प बनवाने व सीढ़िया नीची करने, मन्दिर के द्वार सुबह 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोलने, एयरपोर्ट पर कनेक्टिविटी बढ़ाने, रेल सेवा के ठप कार्य को शुरू करने सम्बन्धी कार्य को तेज करने के लिए जिलाधिकारी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
 
बौद्ध भिक्षुओं ने पर्यटन विकास के लिए बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का कार्यक्रम कुशीनगर में कराने का भी सुझाव दिया।
 
जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर विचार कर कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक से पूर्व जजिलाधिकारी ने महापरिनिर्वाण मार्ग पर बन रहे यूपी पर्यटन के फूड प्लाजा के कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अन्य महत्वपूर्ण  स्थलों को भी देखा और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
इस अवसर पर एडीएम (न्यायिक) उपमा पांडेय, एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, बौद्ध भिक्षु भंते ज्ञानेश्वर, तिब्बती बौद्ध भिक्षु कुन्चुक, भिक्षु महेंद्र, बिरला धर्मशाला प्रबन्धक वीरेंद्र तिवारी, सहित अन्य सम्बंधित गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments