Saturday 19th of September 2026 08:52:34 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Nov 2022 6:11 PM |   658 views

मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने संगम तट पर किया गंगा पूजन

प्रयागराज -पतित पावनी गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर सोमवार को माघ मेला 2022-23 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, बाघम्बरी मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज तथा धर्माचार्यों एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया और मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

गंगा पूजन के पश्चात मण्डलायुक्त मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि माघ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया जायेगा तथा मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेला आदित्य प्रसाद शुक्ल, एसडीएम मेला  संत कुमार एवं आशुतोष कुमार राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, तीर्थपुरोहित एवं धर्माचार्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments