Wednesday 6th of May 2026 07:18:08 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार |
  • कोटा में पी एम ई-बस सेवा योजना 100ई बस सेवा योजना का होगा संचालन |
  • पद्मश्री फुलबासन बाई यादव की अपहरण की कोशिश दो महिलाओं सहित तीन लोग गिरफ्तार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Nov 2022 5:34 PM |   470 views

कृषि मंत्री ने की उर्वरक एवं बीज उपलब्धता की समीक्षा बैठक

देवरिया-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज  निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं धान खरीद की समीक्षा की।
 
उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान को शासन की नीति के अनुरूप उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

 
कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद की 106 समितियों पर 453 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक तथा 507 निजी केंद्रों पर 2267 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को रकबा के अनुसार उर्वरक दिया जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर उर्वरक की उपलब्धता तथा मूल्य की उपलब्धता की सूची अंकित की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को उर्वरक वितरण की स्थिति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।
 
कृषि मंत्री ने एआर कॉपरेटिव से सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहे उर्वरक वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रय में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी सतत निगरानी की आवश्यकता है। कृषि मंत्री ने जर्जर भंडारगृह की सूची तैयार करने का निर्देश भी एआर कॉपरेटिव को दिया।
 
कृषि मंत्री ने धान खरीद की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने धान खरीद की गति तेज करने का निर्देश दिया। वर्तमान में 92 केंद्रों के माध्यम से 677 कृषकों से 2776 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने एवं प्रत्येक किसान का धान क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
उन्होंने धान क्रय केंद्र की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। कहा कि नए केंद्र का निर्धारण करते समय अधिक धान उत्पादकता वाले क्षेत्रों का ध्यान रखा जाए। इससे किसानों की सुविधा होगी।
 
कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नवसृजित नगर निकायों में शासन के निर्देशानुसार विकास कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना है।इसमें किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए।
 
बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments