Monday 8th of June 2026 03:38:41 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2022 5:52 PM |   847 views

हौसला न हो कम

सुन -सुन ले रे मन
खामोश हो जाए धड़कन 
चाहे निकले दम 
हौसला न हो कम।
 
किसी कीमत पर हम भी 
लहराएंगे परचम 
सहेंगे कुछ भी यातना 
आंखें बगैर किये नम 
सुन -सुन ले रे मन ।
 
धरती का कर्ज हम भी 
चुकाएंगे कण – कण 
याद करेगा कुर्बानी 
भारत का जन- जन
सुन -सुन ले रे मन ।
 
जिएंगे हर लम्हा हम 
हँसते कदम -कदम 
जग में सबकुछ पायेंगे 
न पास होगा  कोई गम
सुन -सुन ले रे मन ।
 
( पुष्प रंजन )
Facebook Comments