Sunday 25th of October 2026 11:59:27 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Nov 2022 5:06 PM |   825 views

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छता की दिलाई शपथ

अमेठी-आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील मुसाफिरखाना के सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी, महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर मां भारती को आजाद कराया, अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति स्वयं सजग रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करें, ना स्वयं गंदगी करें और ना किसी को करने दें। उन्होंने कहा कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका मुख्य कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते हैं और ना ही गंदगी होने देते हैं हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करें।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रन और गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को गंदगी ना करने को लेकर जागरूक किया गया तथा अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी, उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना सविता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेंदु शेखर, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments