Tuesday 9th of June 2026 12:59:41 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Nov 2022 5:49 PM |   542 views

रबी फसल की बुवाई से पहले किसानों को दिया जाएगा फसल क्षति का मुआवजा

बलरामपुर -जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सांसद श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा, विधायक बलरामपुर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक गैसड़ी एसपी यादव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
 
बैठक में जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में भीषण बाढ़ के दौरान हुई क्षति का आकलन करते हुए धनराशि की मांग कर ली गई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को गन्ना फसल की पेराई से पहले समस्त सड़कों की मरम्मत कर लिए जाने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को बाढ़ से निपटने के लिए स्थाई समाधान  की कार्ययोजना बनाए जाने, पहाड़ी नालों की कटान को रोकने के लिए कार्य किए जाने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने बताया कि जनपद में आई बाढ़ के दौरान किसानों की फसल क्षति का सर्वे कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। किसानों के खातों में फसल मुआवजा की धनराशि भेजी जा रही है। रबी की बुवाई से पहले सभी किसानों के खातों में फसल मुआवजा की धनराशि भेज दी जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधि गण द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए सुझाव प्रदान किए गए।
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम, एसडीएम बलरामपुर राजेंद्र बहादुर, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments