Thursday 22nd of October 2026 10:40:33 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2022 7:02 PM |   1086 views

भीख मांगने वाले बच्चे अब प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन के बाद केवड़िया में अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे

  • कभी अंबाजी मंदिर में भीख मांगने वाले बच्चे अब प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन के बाद केवड़िया में अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे |
  • बैंड ने इससे पहले 30 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री के अंबाजी दौरे के दौरान भी प्रस्तुति दी थी|

 

बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे के आदिवासी बच्चों का एक म्‍यूजिकल बैंड 31 अक्टूबर को केवड़िया में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया जाएंगे।

यह पहला मौका नहीं है जब म्यूजिकल बैंड प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्‍तुति देगा। इससे पहले 30 सितम्‍बर 2022 को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक समारोह के लिए अंबाजी पहुंचने पर उनके स्‍वागत में इस बैंड ने प्रस्‍तुति दी थी। प्रधानमंत्री ने उस समय विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित की और 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने न केवल युवा बैंड के प्रदर्शन की सराहना की और उसका आनंद लिया, बल्कि उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक समारोह शुरू होने से पहले वे व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत करें। अपने युवा दोस्तों को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रधानमंत्री ने उनके साथ एक ग्रुप फोटो खिंचवाई।

ऐसे असाधारण संगीत कौशल सीखने वाले इन जनजातीय बच्चों की कहानी बताने लायक है। बच्चे कभी अपनी बुनियादी जरूरतों और शिक्षित होने का मौका पाने के लिए लड़ रहे थे। वे अक्सर अंबाजी मंदिर के पास पाए जाते थे जहां वे आगंतुकों के सामने भीख मांगते थे। अंबाजी में स्थित श्री शक्ति सेवा केंद्र नामक एक स्थानीय एनजीओ ने इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए न केवल इनके साथ काम किया बल्कि उनके कौशल को भी पहचाना  जिनमें वे अच्छे हैं। एनजीओ श्री शक्ति सेवा केन्‍द्र ने म्‍यूजिकल बैंड वाले जनजातीय बच्चों को भी कुशल बनाया।

 प्रधानमंत्री ने युवा बैंड के प्रदर्शन का इतना आनंद लिया और उसकी सराहना की कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बैंड को केवड़िया आमंत्रित किया जाए, ताकि वे भी ऐतिहासिक दिन पर भाग ले सकें और प्रदर्शन कर सकें।

31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केवड़िया जाएंगे और सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। वह एकता दिवस परेड में भी भाग लेंगे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स कर रहे विभिन्न सिविल सेवाओं से संबंधित अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे।

Facebook Comments