Sunday 6th of September 2026 12:49:26 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 19 Oct 2022 5:44 PM |   865 views

तुम्हारा वादा

मुस्कान चेहरे पे
तुम्हें सोचू तो आ
 ही जाती है
याद तुम्हारी यू
आजकल हमें
  तड़पाती है।
इंतज़ार तुम्हारा
करती थी मैं
बहोत बेसब्री से
फिर मिल ही
जाते, तुम यू
खडे़ लाइब्रेरी में।
सोच सोच कर
बारे में अक्सर
तुम्हारे हो जाती
बीमार बिन सोचे
तुम्हें मिलता नही
 दिल को करार।
बिताया जितना भी
  है तुम्हारे साथ
खूबसूरत पल
याद खूब आया
करते है मुझे
वो पल आजकल।
रहोगे संग तुम
मेरे ही सदा
कुछ कम ना ही
कुछ इससे ज्यादा
याद है मुझे ये
 तुम्हारा वादा।
Facebook Comments