Saturday 7th of November 2026 10:06:37 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Oct 2022 6:07 PM |   780 views

स्कूलों में जिला आबकारी अधिकारी व उनकी टीम द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक

बलरामपुर- शासन के मंशानुरुप जिलाधिकारी के निर्देशन में  जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा जनपद बलरामपुर  के प्राथमिक विद्यालय भगौतीगंज आदर्श इण्टर काॅलेज, एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज व अन्य स्कूलों में जाकर मद्यनिषेध जागरूकता, बच्चों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया तथा पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
 
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुये कहा कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब या मिलावटी शराब का सेवन न करें, क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है तथा मिथाइल एल्कोहल भी हो सकता है, जो कि एक विष है तथा इसके अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ ही व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। अधिकृत शराब की दुकान से बारकोड युक्त सीलबन्द मदिरा  को ही खरीद कर सेवन करें।
 
दुकान के आस-पास या सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान न करें, यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी समारोह स्थल या होटल या बैंकट हाॅल आदि में नव वर्ष/विवाह/जन्मदिन/वर्षगांठ पाटी या संगोष्ठी आदि के अवसर पर बिना अकेजनल बार लाइसेन्स प्राप्त किये मदिरा पान कराने पर सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
 
किसी प्रकार की शिकायत, ओवररेटिंग, अवैध मदिरा या मिलीवटी शराब या हरियाणा या अन्य प्रान्त की शराब बिक्री की सूचना जिला आबकारी अधिकारी के मो0नं0 9454465644, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम-9454466245, निरीक्षक द्वितीय 9454466246, निरीक्षक तृतीय-9454466247 या टोल फ्री नम्बर-14405, व्हाट्सएप नम्बर-9454466019 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
 
इस दौरान आबकारी निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्रा, अजीत कुमार यादव, अमर सिंह, आबकारी दीवान शिवप्रसाद, सुरेश कुमार यादव, सुनील कुमार, मुकेश, रामबोधराम, सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार यादव, सुमित कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Facebook Comments