Tuesday 22nd of September 2026 09:39:34 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Aug 2022 6:16 PM |   810 views

मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ

प्रयागराज -जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट राजेंद्र प्रताप जी के निर्देशन में निधि मिश्रा (प्रवक्ता- कला) के द्वारा में प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

कार्यशाला का आरंभ में वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक तिवारी एवं रत्ना यादव के दीप प्रज्वलन के बाद एवन प्रवक्ता निधि मिश्रा द्वारा वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक तिवारी को बुके देकर स्वागत के उपरांत शुरुआत किया गया।

कार्यशाला का संचालन गोकरण शुक्ला किए। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओ ने कागज पर अलग-अलग मधुबनी पेंटिंग बनाकर एवम ग्रुप में कपड़े, कुर्ते ,रुमाल इत्यादि पर भी मधुबनी चित्रकारी कर कार्यशाला में प्रस्तुत किए।

मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला को देखकर  आलोक तिवारी वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, संयोजक  निधि मिश्रा एवं प्रशिक्षुओं जिन्होंने कार्यशाला में प्रतिभाग किया, सभी की प्रशंशा करते हुए शुभकामनाएं दिए।

कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रवक्ता नीलम चतुर्वेदी, वर्तिका कुशवाहा, शबनम, अंबालिका मिश्रा, ऋचा राय,  प्रतिभा सरोज, विवेक त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडेय, अमित सिंह, शशांक सिंह, वीरभ्रद यादव एवम नेट शिक्षक मुकेश कुमार लोमड, संजय यादव, घनश्याम सिंह, अंशिका सक्सेना समेत डी०एल०एड० 2021 बैच के समस्त प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Facebook Comments