Wednesday 21st of October 2026 05:31:41 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Aug 2022 5:51 PM |   621 views

‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

गोरखपुर -संस्कृति विभाग, उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘स्वतंत्रता सप्ताह‘ एवं ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में  13 अगस्त, 2022, दिन शनिवार को जनपद गोरखपुर के योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह के मिनी आडिटोरियम में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध लोक गायक राकेश श्रीवास्तव द्वारा देशभक्तिपूर्ण गीतों की बड़ी ही सुन्दर प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारम्भ किया गया।
 
उक्त कार्यक्रम में भोजपुरी विधा के प्रसिद्ध लोकगायक  राकेश श्रीवास्तव गोरखपुर ने अपनी देशभक्ति पूर्ण लोकगीतों की प्रस्तुति पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। सभी दर्शकों ने उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपुर लुत्फ उठाया।
 
मंच पर विशिष्ट अतिथियों एवं कलाकारों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
 
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रभारी एवं उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर ने कहा कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विधाओं के कलाकारों द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का अवसर प्रदान कर हमारी सांकृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक सार्थक पहल है। संस्कृति विभाग प्रदेश के लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु विभिन्न मंचों पर उन्हें सुअवसर मुहैया कराने हेतु उ0प्र0 निरन्तर प्रयासरत है।
 
गोरखपुर सहित पूर्वांचल की विभिन्न पारम्परिक कलाओं जैसे लोक गायन, लोक वादन एवं लोकनृत्य इत्यादि के क्षेत्र में उभर रहे नवांकुर कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, गोरखपुर प्रतिबद्ध है।
 
Facebook Comments