Thursday 15th of October 2026 05:06:01 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 3 Aug 2022 4:53 PM |   671 views

घबराना क्यूँ

मजबूत है इरादे
जब मेरे फिर
घर लौट जाना
क्यूँ निकल गए
जब घर से पग
मेरे कठिनाई से
फिर घबराना क्यूँ।
चाहत है जब
आसमा छूने का
रुक के सफर
में फिर क्यूँ
राह देखना
किसी ओर का
खुद पे है भरोसा।
मान लेने से
तो हार हो
जाती है यदि
जीतना है तो
ठान लेनी चाहिए
मंज़िल पाकर ही
दिखाना चाहिए।
ना रुकना ना
कभी झुकना
चल दे दिल
जहाँ है चलना
कठिनाई इतना
किया पार मुडके
पीछे मत देखना।
मन के हारे
हार होती है
मन के जीते
जीत मंजिल
मिलेगी ही
एक दिन यह
रख तू उम्मीद।
Facebook Comments