महराजगंज में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार
महराजगंज के सोनौली सीमा पर इमीग्रेशन टीम ने 43 वर्षीय थाई महिला को संदिग्ध पहचान के आधार पर हिरासत में लिया। मोबाइल की जांच में उसके पास डिजिटल भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिले। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये भारतीय दस्तावेज किसके सहयोग से तैयार कराए गए थे।
Facebook Comments
