Friday 20th of March 2026 01:43:10 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Mar 2026 6:57 PM |   17 views

बलिया जं. स्टेशन को किया जा रहा है पुनर्विकसित

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-छपरा रेल खंड पर स्थित बलिया जं. रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रु. 40.47 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन नई दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता, इंदौर, पुणे, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, प्रयागराज, गुवाहाटी, जयपुर, राँची, अमृतसर जैसे प्रमुख नगरों एवं महानगरों के लिये सीधी ट्रेन सेवा से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से 44 मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी ट्रेनें संचालित होती हैं तथा दिन-प्रतिदिन यहाँ पर यात्रियों का आवागमन बढ़ रहा है। आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का पुनर्निविकास किया जा रहा है।
 
अमृत भारत योजना के अन्तर्गत बलिया रेलवे स्टेशन को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इस स्टेशन पर किये जा रहे उन्नयन एवं सुधार कार्याे के अन्तर्गत स्टेशन भवन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा स्टेशन भवन के प्रथम प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में पोर्च, 1000 मीटर में बने ड्रेन, 400 मीटर में बाउण्ड्री वाल, 9500 वर्ग मीटर में रोड, 2900 वर्ग मीटर में पार्किंग, 1500 वर्ग मीटर में पाथ-वे आदि का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्टेशन भवन के नव निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है तथा पोर्च एवं सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य प्रगति पर है। यात्रियों को ठहरने के लिए प्रतीक्षालय, एसी लाउंज के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसाधन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लेटफार्म संख्या 02, 03 एवं 04 का विस्तार किया गया है तथा प्लेटफार्म सतह पर 12230 वर्ग मीटर में ग्रेनाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन पर पूर्व में स्थापित 03 लिफ्ट एवं 01 एस्कलेटर के अतिरिक्त 01 नये लिफ्ट एवं 03 एस्कलेटर लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है।
  
 इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन सुविधाओं वाले शौचालयों का प्रावधान का कार्य, 1800 वर्ग मीटर में पार्किंग का निर्माण कर टू व्हीलर, थ्री व्हीलर एवं फोर व्हीलर पार्किंग का प्रावधान, यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, 2280 वर्गमीटर में प्लेटफार्म शेल्टरों का प्रावधान, स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 58 साइनेज बोर्ड का प्रावधान और आसान नेविगेशन के माध्यम से यात्री अनुभव को बढ़ाने सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर है। 
 
सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर बलिया स्टेशन आकर्षक और भव्य दिखेगा, जहाँ रेल यात्रियों को एक ओर उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर रेल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें सुखद अनुभूति का एहसास होगा।
 
 
Facebook Comments