Tuesday 31st of March 2026 09:59:40 AM

Breaking News
  • भारत के टैंकर है आने दो ईरान ने दोस्त के लिए होर्मुज का रास्ता खोला |
  • बीजेपी सत्ता में आती है तो बुलडोजर चलवाती है -ममता बनर्जी |
  • बिहार के विद्यालयों में  वंदेमातरम् अनिवार्य|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Feb 2026 7:41 PM |   316 views

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का यात्रा का संचलन 09 से 18 मार्च, 2026 तक

गोरखपुर- इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पाेरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा सफदरजंग रेलवे स्टेशन से वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिल्का और बैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का यात्रा का संचलन 09 से 18 मार्च, 2026 तक 09 रात 10 दिनों के लिये किया जायेगा। 
 
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैंः- 
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कुल 150 सीटें उपलब्ध है तथा श्रद्धालुओं के खान-पान की सुविधा हेतु दो रेस्टोरंेट कार भी उपलब्ध है। इस 09 रात 10 दिनों की रेल यात्रा श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में पवित्र तीर्थ स्थलों के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत स्थलों पर भी जाने का अवसर प्रदान करती है।
 
यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग से शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिल्का और बैद्यनाथ धाम होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। इस यात्रा में जिन खास जगहों पर घूमा जाएगा, उनमें वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्योतिर्लिंग) और गंगा आरती शामिल हैं, इसके बाद भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता का दौरा किया जाएगा, जिसमें विक्टोरिया मेमोरियल और शहर के अन्य आकर्षण और काली घाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं। गंगासागर के पवित्र तटों की एक दिन की यात्रा, जिसमें सागर संगम में पवित्र स्नान और कपिल मुनि मंदिर में दर्शन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण है।
 
यात्रा पुरी तक जारी रहेगी, जहाँ प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के साथ-साथ भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) और बहुत कुछ सहित ओडिशा सर्किट का व्यापक दौरा किया जाएगा। यात्रा का अंतिम आध्यात्मिक पड़ाव बैद्यनाथ धाम (देवघर) है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसके बाद 18 मार्च 2026 को दिल्ली सफदरजंग वापस लौटा जाएगा, जो एक यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा के समापन का प्रतीक होगा।
 
सुविधायें- 
आइ.आर.सी.टी.सी. ने इस खास ट्रेन टूर पैकेज में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में लिए 1,06,940/- रुपये प्रति व्यक्ति, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के लिए 98,925/- रुपये और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के लिए 79,285/- रुपये हैं। पैकेज में वातानुकूलित में ट्रेन यात्रा, वातानुकूलित होटलों में रहने की व्यवस्था, खान-पान में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन, वातानुकूलित गाड़ियों में सफर एवं साइट-सीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आइ.आर.सी.टी.सी. टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर के बुकिंग के लिए आइ.आर.सी.टी.सी. के टूरिज्म पोर्टल www-irctctourism-combharatgaurav से आनलाइन बुकिंग कर सकते है तथा अधिकृत टूरिज्म कार्यालयों से भी बुकिंग की जा सकती है।
  
अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए, यात्री मोबाइल नंबर 8287930299 (प्रफुल्ल), 8287930484 (सुभाष्री), 8287930032 (अभिषेक), 8595931047 (मोनिका) और 8882826357 (प्रणीत) पर संपर्क कर सकते हैं।
 
यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिये दिल्ली सफदरगंज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ स्टेशन निर्धारित किये गये हैं।  
Facebook Comments