Tuesday 20th of October 2026 05:15:56 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jan 2026 7:07 PM |   433 views

जायद-2026 में गन्ना अंतःफसली खेती हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देवरिया-निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जायद-2026 में गन्ना के साथ अंतःफसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है।
 
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जायद-2026 के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के लिए निःशुल्क बीज वितरण योजना के तहत जनपद देवरिया को कुल 85.80 क्विंटल मूंग बीज का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
 
उन्होंने जानकारी दी कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक गन्ना उत्पादक किसान कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) के पब्लिक डोमेन में उपलब्ध “सीड मिनीकिट / गन्ना अंतःफसली” टैब पर जाकर जायद-2026 के लिए मूंग बीज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। किसान यह बुकिंग अपने मोबाइल फोन अथवा नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से करा सकते हैं।
 
कृषि निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार एक हेक्टेयर क्षेत्रफल की बुवाई के लिए 20 किलोग्राम मूंग बीज निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद किसान अपने संबंधित विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त कर सकेंगे।
 
कृषि विभाग, देवरिया ने जनपद के सभी गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन/बुकिंग कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
Facebook Comments