Tuesday 20th of October 2026 05:17:22 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2026 7:28 PM |   320 views

क्रिकेट मैच में मीडिया एकादश, गोरखपुर को 06 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) एकादश ने रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गोरखपुर में आज  खेले गये मैत्री क्रिकेट मैच में मीडिया एकादश, गोरखपुर को 06 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये मीडिया एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 95 रन बनाये, जिसमें श्री अजय शर्मा ने 03 चौकों की सहायता से 23 गेंदों पर तेजी से 25 रन बनाये।  अभिनव चतुर्वेदी 23 गेंदों पर 17 रन बनाकर रन आउट हो गये।  आशीष श्रीवास्तव ने 08 एवं  प्रशान्त श्रीवास्तव ने 07 रनों का योगदान दिया।
 
इसके अतिरिक्त मीडिया एकादश का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। मीडिया एकादश के स्कोर में 33 रन अतिरिक्त के जुड़े। नरसा एकादश के मनोज ने 04 ओवरों में 10 रन देकर 03 विकेट तथा निपुल ने 04 ओवरों में 20 रन देकर 02 विकेट चटकाये। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सी.पी.आर.ओ.) पंकज कुमार सिंह ने कसी गेंदबाजी करते हुये 03 ओवरों में 05 रन देकर 01 विकेट तथा याकूब ने 02 आवरों में 09 रन देकर 01 विकेट प्राप्त किया।
 
96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरसा एकादश ने 04 विकेट खोकर 16 ओवरों में 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। नरसा एकादश के कप्तान पंकज कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 16 गेंदों पर 02 चौकों की सहायता 17 रन बनाये। बलराम 29 गेंदों पर 03 चौकों की सहायता से 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुये तथा अवनीश यादव भी 19 गेंदों पर 02 चौकों की सहायता से 18 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुये। रुशिल अग्रवाल 02 तथा वीनू पाठक 06 रन बनाकर नाबाद रहे। मीडिया एकादश के सबसे सफल गेंदबाज सतीश पांडेय रहे, जिन्होंने 02 ओवरों में 10 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किये तथा आशीष श्रीवास्तव एवं राजीव पांडेय को 01-01 विकेट मिला। मीडिया एकादश के  राजन राय ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया।
 
सी.पी.आर.ओ. पंकज कुमार सिंह के शानदार आलराउंड प्रदर्शन एवं बलराम की बेहतरीन बल्लेबाजी से नरसा एकादश ने मीडिया एकादश को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
 
मीडिया एकादश के अजय शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ घोषित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
 
  
Facebook Comments