Sunday 1st of March 2026 02:54:27 AM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2025 8:47 PM |   194 views

किसानों को 50% अनुदान पर मिलेगा रबी फसल का बीज

देवरिया -जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी वर्ष 2025–26 के लिए कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा गेहूं, चना, मटर, मसूर तथा राई/सरसों का बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बीज वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी।
 
बीज वितरण POS मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इसलिए किसान अपना आधार कार्ड तथा खतौनी की छायाप्रति साथ में लेकर अपने संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर समय पर बीज प्राप्त करें।
 
उन्होंने किसानों से अपील की कि अंतिम तिथि से पहले बीज अवश्य प्राप्त कर लें जिससे रबी फसल की समय से बुवाई सुनिश्चित हो सके।
Facebook Comments