Saturday 28th of February 2026 09:50:07 AM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2025 7:58 PM |   237 views

आगरा साइंस पार्क प्रदेश का तीसरा आधुनिक पार्क, अब प्रदेश के हर मंडल में खुलेगी नक्षत्रशाला

लखनऊ: लखनऊ और गोरखपुर के बाद अब ताज नगरी आगरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साइंस पार्क और नक्षत्रशाला की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कोठी मीना बाजार मैदान के सामने, एसीपी लोहा मंडी कार्यालय के पीछे आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और केंद्रीय राज्य मंत्री (सांसद) प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं हवन कर 39.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइंस पार्क व नक्षत्रशाला की नींव रखी गई।
 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आगरा का साइंस पार्क प्रदेश का तीसरा उच्च सुविधा युक्त पार्क होगा, जहाँ छात्र-छात्राएँ और आमजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक साइंस और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न के अनुरूप अब प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह साइंस पार्क आधुनिक युग की तीन प्रमुख तकनीकों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक साइंस, और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित होगा।
 
इसके साथ ही पार्क में प्राचीन भारतीय विज्ञान गैलरी गणित, चिकित्सा और इंजीनियरिंग में भारत की विरासत प्रदर्शनियां भी स्थापित की जाएंगी। ये गैलरी छब्म्त्ज् और ब्ठैम् पाठ्यक्रम के प्रयोगों को थीम आधारित रूप में प्रस्तुत करेंगी।
 
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जब वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तभी इस परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हुआ और बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को हस्तांतरित की गई।
 
उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आगरा में छत्रपति शिवाजी स्मारक भी स्थापित होगा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।
 
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा। यह न केवल शिक्षा बल्कि शैक्षिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया द्वार खोलेगा। उन्होंने इसे आगरा की युवा पीढ़ी के लिए “विज्ञान का मील का पत्थर” बताया।
 
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
Facebook Comments