Saturday 28th of February 2026 09:48:35 AM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2025 6:44 PM |   265 views

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम

भाटपाररानी – 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चल रहे जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत आज भाटपार रानी ब्लॉक के बरका गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, देवरिया के विशेषज्ञ (गृह विज्ञान) जय कुमार ने जनजातीय समुदाय के गौरवपूर्ण इतिहास और महान बिरसा मुंडा जी के महान कार्यों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कैसे जनजातीय समुदाय के लोग कृषि के क्षेत्र में और उन्नत काम कर सकते हैं और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे सकते हैं। जय कुमार ने आगे कहा कि जनजातीय समुदाय की महिलाएं भी देश को विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने स्वय सहायता समूह बनाकर आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

विशेषज्ञ (पशु जैव प्रौद्योगिकी) डॉ. अंकुर शर्मा जी ने बताया कि कैसे जनजातीय समुदाय के लोग प्रकृति के संरक्षक और प्यार करने वाले हैं और वे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन और वर्मी कंपोस्ट बनाने जैसे उद्योगों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में अमित गोंड, अनीता देवी, विश्वा देवी, सुभाष गोंड और 25 अन्य लोगों ने भाग लिया।

इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों को जागरूक करने और उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए लोगों को विकसित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

Facebook Comments