Saturday 28th of February 2026 04:50:56 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Aug 2025 7:36 PM |   401 views

सात अगस्त को पोषण पाठशाला का वी सी के माध्यम से होगा आयोजन

सुल्तानपुर। आई0सी0डी0एस0 द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय एवं पोषण और शिक्षा आदि के सम्बंध में कल  समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह्न 01ः30 बजे के मध्य एन0आई0सी0 के माध्यम से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा पोषण पाठशाला का आयोजन किया जायेगा।
 
कार्यक्रम का मुख्य थीम ‘‘स्टंटिंग की समझ और समाधान-जन्म के पहले 06 माह पर विशेष ध्यान‘‘ है। इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बंध में न सिर्फ चर्चा की जायेगी, बल्कि वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों एवं अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया जायेगा|
 
इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक httpsː//webcast.gov.in./up/icds है। इस लिंक के माध्यम से काई भी लाभार्थी आम जन-मानस सीधे जुड़ सकते हैं।
Facebook Comments