Saturday 28th of February 2026 01:29:28 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Aug 2025 7:40 PM |   136 views

आयुक्त के निरीक्षण में 17 अधिकारी व 42 कर्मचारी अनुपस्थित

देवीपाटन मण्डल – देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने विकास भवन गोण्डा के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। आयुक्त के सुबह-सुबह हुए इस औचक निरीक्षण से विकास भवन व कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में हड़कम्प मच गया।  निरीक्षण के दौरान अपर कमिश्नर उपस्थित रहे। 
 
आयुक्त ने  विकास भवन में स्थापित मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा कार्यालय, राज्य कर कार्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालय व अनुभाग एवं कलेक्ट्रेट गोण्डा स्थित खनन कार्यालय, मुख्य कोषाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, व जिला निर्वाचन अधिकारी सहित आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों  व कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 17 अधिकारी व 42 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
 
उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये| यदि उनका स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नही होता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
Facebook Comments