Saturday 28th of February 2026 02:59:34 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jul 2025 7:47 PM |   416 views

देवरिया में जनपद स्तरीय गोष्ठी एवं किसान मेले का किया गया आयोजन

देवरिया -त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडबिल आयल सीड्स योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय गोष्ठी/ किसान मेला का आयोजन देवरिया क्लब, देवरिया में किया गया।
 
मुख्य अतिथि  सूर्य प्रताप शाही  कृषि मंत्री, उ०प्र० द्वारा किसानों को मक्का की खेती व तिलहन की खेती के लिए जागरूक करते हुए मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषकों को मिनीकिट बीज वितरण किया गया। कृषि गोष्ठी / मेला में  ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक / निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (रा०पादप अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो), नई दिल्ली, कृषि से संबंधित जानकारी दिया गया।
 
डा० नागेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (रा०पादप अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो), नई दिल्ली के द्वारा धान की नई प्रजातियों के बारे में कृषकों को जानकारी दिया गया।
 
डा० कुलदीप त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (रा०पादप अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो), नई दिल्ली के द्वारा दलहनी व तिलहनी फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
 
कृषि वैज्ञानिक डा० प्रशान्त राय, निदेशक, बीज नैनी संस्थान प्रयागराज द्वारा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन के बारे में बताया।
 
प्रोफेसर वैदूर्य प्रताप शाही, विभागाध्यक्ष, नैनी प्रयागराज द्वारा कृषि की नई तकनीकों पर चर्चा किया गया।
 
डा० मान्धाता सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, मल्हना, देवरिया द्वारा मोटे अनाज की खेती व प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
 
सुभाष मौर्य, उप कृषि निदेशक, देवरिया द्वारा कृषि मेला में कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया तथा कृषकों को प्राकृतिक खेती, मिलेट्स (श्रीअन्न) दलहनी व तिलहनी एवं मक्का की खेती करने के लिए कृषकों को जागरूक किया गया।
 
गोष्ठी में अन्तर्यामी सिंह, पूर्व जि०अ०, भा०ज०पा०,  प्रमोद शाही, भा०ज०पा० जिला महामंत्री,  पवन मिश्र, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान मोर्चा,  अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवरिया, तरकुलवा ब्लाक प्रमुख, उदयशंकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संतोष कुमार मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी,  धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ,  दिग्विजय नाथ सिंह, सलाहकार एवं अन्य विभागों के अधिकारी व जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से कृषक गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments