Monday 2nd of March 2026 02:33:00 PM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Jul 2025 6:37 PM |   227 views

डीएम के कहने पर ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद ने छोड़ा पान-मसाला

कानपुर नगर-ई-रिक्शा नियमितीकरण बैठक के दौरान एक रोचक प्रसंग सामने आया, जब ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के कहने पर पान मसाला खाना पूरी तरह छोड़ दिया है।
 
लगभग दो माह पूर्व जनता दर्शन में  विनोद कुमार ने अपनी निजी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी थी। जिलाधिकारी ने समस्या सुनने के बाद गंभीर स्वर में कहा था ‘पहले पान मसाला छोड़िए, फिर बात होगी।’ यह एक वाक्य विनोद कुमार के जीवन की दिशा तय करने वाला बन गया और उसी दिन से उन्होंने पान मसाला खाना छोड़ दिया।
 
विनोद कुमार ने न केवल स्वयं यह लत छोड़ी, बल्कि अपने आसपास के छह अन्य ई-रिक्शा चालकों को भी इसके दुष्परिणाम समझाकर उन्हें भी छुड़वा दिया। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन से उनकी बेटी बहुत खुश है और घर में अब पहले से कहीं अधिक सकारात्मक माहौल है। 
 
बैठक में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विनोद कुमार के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद को बदलता है, तो उसका असर केवल उस तक सीमित नहीं रहता बल्कि वह समाज को भी दिशा देता है। इच्छाशक्ति से किसी भी बुरी आदत से छुटकारा पाया जा सकता है।
Facebook Comments