Wednesday 4th of November 2026 08:46:29 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2025 5:00 PM |   1027 views

आरबीएस कॉलेज में एनसीसी कैडेटों का अभिनंदन

आगरा -आरबीएस कॉलेज में गणतंत्र दिवस परेड शिविर, साइक्लोथोन, थल सेना, इंडियन मिलिट्री अकादमी, एक भारत श्रेष्ठ भारत, एडवांस लीडरशिप एवं अन्य एनसीसी कैंप के प्रतिभागियों के लिए अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया |

कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट एसपी मौर्य ने बताया कि सपना मिश्रा ने गणतंत्र दिवस परेड शिविर में कर्त्तव्य पथ पर दिल्ली में, हिमांशु सिंह सिकरवार ने ग्रुप कमांडर एनसीसी आगरा के साथ साइक्लोथोन से गणतंत्र दिवस परेड शिविर दिल्ली में, सार्जेंट विवेक सिंह और सार्जेंट तनवीर सिंह ने थल सेना कैंप दिल्ली में, कैडेट कौशल सिंह ने इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में, सीनियर अंडर ऑफिसर यश कनौजिया ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप ओटीए कामठी नागपुर में, अंडर ऑफिसर कनिष्का पाल और अंडर ऑफिसर आशीष बंसल ने एडवांस लीडरशिप कैंप आगरा में, कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट संध्या और मुलायम सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप तमिलनाडु में अपनी सह-भागिता सुनिश्चित कर कॉलेज, 2 यूपी बटालियन एनसीसी, ग्रुप हेडक्वार्टर एनसीसी आगरा और एनसीसी निदेशालय लखनऊ का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया हैं |

इनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय श्रीवास्तव ने इन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर इनका अभिनन्दन किया एवं सुभाशीष दिए |

इस अवसर पर 2 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल परितोष विभु, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपेन्द्र सिंह, ड्रिल प्रशिक्षकों एवं स्थाई प्रशिक्षकों और कॉलेज के प्रो. मनुकांत शास्त्री, प्रो. बसंत बहादुर सिंह, प्रो. निशांत चौहान, प्रो. कृपाशंकर सिंह, प्रो. संत बहादुर एवं प्रो. जेपी श्रीवास्तव ने इनको बधाई एवं अपना स्नेह प्रेषित किया है |

इस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स सार्जेंट रिधिमा बघेल, सार्जेंट कृष्णा जादौन, सार्जेंट अनुज शुक्ल एवं अन्य कैडेट्स ने इनकी इस प्रतिभा को सलाम किया |

Facebook Comments