Sunday 20th of September 2026 08:45:57 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2025 5:17 PM |   1051 views

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय हुए सम्मानित

देवरिया- लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देवरिया जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया, प्रत्यूष पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने और लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है।
 
आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, स्वीप टीम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी सराहना की और बधाई दी।
 
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने इसे पूरी टीम की मेहनत  का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Facebook Comments