Monday 2nd of March 2026 10:42:34 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2025 5:35 PM |   437 views

राजभवन प्रागंण में शाकभाजी , पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 7,8,9 फरवरी को होगा

देवरिया -निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग -2 सप्रू मार्ग लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 7,8,9,फरवरी 2025 को राजभवन प्रागण में शाकभाजी , पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है |जिसमे प्रदेश के समस्त जनपदों से फल ,फूल, सब्जी के उत्कृष्ट नमूनों का प्रदर्शन कराया जाना है |

देवरिया जनपद से अधिक से अधिक किसान प्रदर्शनी में सम्मिलित हो | उक्त जानकारी जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने दिया |

विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में निम्न संपर्क सूत्रों पर संपर्क करें |

1- पत्रिका सिंह ,उद्यान निरीक्षक  7703077789

2- सुशील शर्मा , सहायक उद्यान निरीक्षक 8542011162

3- रणजीत यादव ,सहायक उद्यान निरीक्षक 9918343346

4- विनोद सिंह वरिष्ठ सहायक 9984910446

 

 

Facebook Comments