Monday 2nd of March 2026 06:51:30 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2025 7:12 PM |   882 views

भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप

नई दिल्ली- प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की वरिष्ठ अध्येता वृत्ति ( सीनियर फेलोशिप ) प्रदान की गई है। यह सम्मान उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कला व साहित्य के अंतर्संबंधों पर गहन दृष्टि और भोजपुरी संस्कृति को चित्रकला के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया है।
 
वंदना श्रीवास्तव ने अपनी कलाकृतियों में भोजपुरी समाज, उसकी परंपराओं, लोकजीवन और रंग-रूप को जीवंत रूप में उकेरा है। उनके चित्रों में भोजपुरी संस्कृति की गहराई और जीवन-दर्शन की झलक मिलती है। उनके कार्यों ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भोजपुरी कला की पहचान स्थापित की है। 
 
वन्दना श्रीवास्तव की ससुराल उत्तर प्रदेश के  मऊ ज़िले के रामपुर कान्धी, देवलास गाँव में तथा मायका आज़मगढ़ ज़िले के रिठिया ( बूढ़नपुर) गाँव में है। उन्होंने राजस्थान से एम. ए. की उपाधि प्राप्त की है। वे दिल्ली सरकार की साहित्य कला परिषद की सदस्य रही हैं। 
 
यह वृत्ति वंदना श्रीवास्तव को अपनी रचनात्मकता को और निखारने और ( भोजपुरी ) कला और साहित्य के अंतर्संबंधों पर गहन अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करेगी। इस उपलब्धि पर कला जगत और भोजपुरी समाज के बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
 
 
 
 
 
Facebook Comments