Tuesday 16th of June 2026 04:14:16 AM

Breaking News
  • ममता बनर्जी के वफादारों ने संभाला मोर्चा ,TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति सागरिका |
  • ऑटो सेक्टर में बड़ा ऐलान अब 100%एथेनोल पर चलेगी गाडी ,नितिन गडकरी ने फाइल पर किये साइन |
  • मोरेना ट्रेन हादसा –आग के डर से भागे यात्री दूसरी ट्रेन ने रौदा|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 2024 6:01 PM |   573 views

प्रांतीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

देवरिया- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, देवरिया के तत्वाधान में प्रांतीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस समारोह बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाया गया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने की| जबकि मुख्य अतिथि  सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथि को प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने मान-प्रमाण सलामी दी।
 
समारोह के दौरान कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने परेड मार्च पास्ट में भाग लिया, जिसमें 22-22 जवानों की तीन टोलियां शामिल थीं। एक महिला जवानों की टोली भी इस परेड का हिस्सा रही। टोली नंबर 2 को सर्वश्रेष्ठ टोली के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल थे। सभी पीआरडी जवानों को युवा कल्याण विभाग की ओर से टी-शर्ट भेंट की गईं।
 
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रवक्ता दिनेश मणि त्रिपाठी, धर्मशील तिवारी और विभिन्न विकासखंडों से आए प्रांतीय रक्षक दल के जवान उपस्थित रहे।
Facebook Comments