Tuesday 9th of December 2025 03:04:29 AM

Breaking News
  • नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया निलम्बित ,लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप |
  • एक लाख लोग करेंगे कुरान का पाठ ,TMC के निलम्बित विधायक ने दिया बड़ा बयान |
  • सेबी ने मर्चेंट बैंकर से संबंधित नियमों में किया बदलाव| 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Sep 2024 4:52 PM |   508 views

इजराइल में निर्माण श्रमिकों हेतु विभिन्न कैटेगरी में पंजीकरण प्रारम्भ

कुशीनगर -प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर आलोक कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि इजरायल देश में निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया में भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के मध्य हुए अनुबन्ध के अन्तर्गत एन०एस०बी०सी० क्रियान्वयन संस्था नामित है। एन०एस०डी०सी० द्वारा पी०आई०बी०ए० के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निम्नवत कैटगरी के निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्यवाही की जानी है।
 
उन्होंने बताया कि फेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर,आयरन बेन्डिंग, सिरेमिक टाइल्स, एवं प्लास्टरिंग
हेतु प्रमुख अर्हताएं- आयु सीमा 25-45 वर्ष,  कम से कम 03 वर्ष की वैधता का पासपोर्ट, संबंधित ट्रेड में कम से कम 03 वर्ष का कार्य अनुभव, इजराइल में पूर्व में कार्य न किया हो इत्यादि।
 
अन्य संबंधित शर्ते एवं अर्हताएं सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgarsangam.up.gov.in पर उल्लिखित है। इस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgarsangam.up.gov.in
पर जॉबसीकर के रूप में जाकर इजराइल हेतु पंजीकरण कराना है।
 
इजराइल सरकार की संख्या पी०आई०बी०ए० द्वारा निर्माण श्रमिकों के चयन हेतु प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की कार्यवाही जनपद के नोडल आई०टी०आई० के प्रधानाचार्य एवं सेवायोजन कार्यालय के जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा की जाएगी।
 
उन्होंने बताया की प्री- स्क्रीनिंग की कार्यवाही इजराइल में श्रमिकों को भेजने हेतु चयन कार्यवाही की प्रथम चरण की प्रक्रिया है। इसके उपरान्त प्री- स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण श्रमिकों का RPL कराया जायेगा RPL प्रमाण-पत्र प्राप्त श्रमिकों के चयन हेतु इजरायल की संस्था पी०आई०बी०ए० द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट लिया जायेगा।
 
इस टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों के पुलिस वेरीफिकेशन एवं मेडिकल की कार्यवाही की जायेगी। प्री-स्क्रीनिंग / RPL की कार्यवाही किसी भी प्रकार से श्रमिकों के इजराइल भर्ती चयन होने की वैधता नहीं है, अपितु पी०आई०बी०ए द्वारा चयन की कार्यवाही का एक चरण है।
 
आई०टी०आई० एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० को चयन की कार्यवाही हेतु संबंधित ट्रेड के निर्माण श्रमिक उपलब्ध कराना है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल भेजे जाने का कार्य एन०एस०डी०सी० व पी०आई०बी०ए० द्वारा किया जाना है।
 
उपरोक्त ट्रेड से सम्बंधित जनपद के निर्माण श्रमिकों हेतु रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रारम्भ हो गयी है। इस सम्बंध में अधिक जानकारी जनपद के सेवायोजन कार्यालय अथवा कॉल सेन्टर नम्बर- 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
Facebook Comments