Tuesday 13th of October 2026 09:42:12 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Aug 2024 6:15 PM |   985 views

भोजपुरी भाषा का संरक्षण और संवर्धन हम लोगों का सामूहिक दायित्व-नरसिंह

गोरखपुर-आज श्री पुरम काँलोनी सुबा बाजार गोरखपुर मे   भोजपुरी पुनर्जागरण मंच जनपद इकाई गोरखपुर के गठन के लिए कैप्टन वीरेन्दर सिंह उपाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन उतर प्रदेश की अध्यक्षता मे गोष्ठी आयोजित  हुई।
 
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष नरसिंह जी ने कहा कि लोक रीति नीति संस्कार सरोकार से सराबोर अन्यतम मिठास से भीनी भोजपुरी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अनमोल निधि है। इसका संरक्षण और संवर्धन हम लोगों का सामूहिक दायित्व है।
 
महामंत्री रमेश तिवारी ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए हम संकल्प ले लिए हैं। आप लोगों का साथ चाहिए।
 
गोष्ठी के संयोजक राम प्रकट त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी  हमारी मातृ भाषा माँ के दूध की मिठास से सना हुआ जीवन का रस है। इसका सम्मान होना चाहिए। प्रोफेसर आर पी सिंह ने कहा कि भोजपुरी एक समृद्ध भाषा है। संतों की भाषा है। इसका फलक बहुत बड़ा है।
 
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन वीरेन्द्र सिंह सभी उपस्थित जनों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भोजपुरी अन्त राष्ट्रीय पहचान है। उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के साथ साथ शुभकामना भी  दिए। 
 
1-संरक्षक  राम प्रगट त्रिपाठी
2-अध्यक्ष डाँ राकेश सिंह
3-उपाध्यक्ष  मनोज राय
4-जिला मंत्री रवीन्द्र राय
5-संगठन मंत्री  संदीप कुमार त्रिपाठी
6-कोषाध्यक्ष तेज प्रताप श्रीवास्तव
7-सदस्य डाँ आलोक त्रिपाठी
8- शशांक सिंह सेंगर
9- रवीन्द्र पाण्डेय
10- सदानंद पाण्डेय
11- श्रीभगवान साह
12- राहुल जायसवाल
13- कन्हैया यादव
 
इस गोष्ठी को नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने संबोधित करते हुए अपने उत्तरदातित्व के निर्वहन  का विश्वास दिलाया। डाँ विनोद कुमार सिंह, डाँ रीतेश सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को संगठन को मजबूत करना होगा। 
 
इस अवसर पर राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, संजय सिंह, सत्यव्रत पाण्डेय, सुमित सिंह सेंगर, सदानंद पाण्डेय, अवधेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।
Facebook Comments