Sunday 8th of November 2026 02:45:07 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jul 2024 5:25 PM |   467 views

तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य समागम हेतु ग्रेटर नोएडा से किशोर श्रीवास्तव चयनित

राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित एवं संचालित ‘बच्चों का देश’ प्रकाशन का रजत जयन्ती समारोह 16 से 18 अगस्त 2024 तक अंतरराष्ट्रीय संस्थान अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के राजसमंद (राजस्थान) स्थित मुख्यालय ‘चिल्ड्रन’स पीस पैलेस’ में मनाया जायेगा।
 
इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य समागम में देश भर से लगभग 100 चुनिंदा बाल साहित्यकार शामिल होंगे।इसमें ग्रेटर नोएडा निवासी भारत सरकार के पूर्व संपादक, अधिकारी/कार्टूनिस्ट और फ़िल्म मेकर  किशोर श्रीवास्तव को भी शामिल किया गया है । 
 
रजत जयन्ती समारोह के अन्तर्गत देश भर से चयनित बाल साहित्यकार राजसमन्द क्षेत्र के विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ सीधा संवाद करेंगे । संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जहाँ कहानी, कविता, नाटक, गीत आदि विविध विधाओं में साहित्य लेखन की बारीकियों से बच्चों को परिचित कराया जायेगा, वहीं बाल साहित्यकार बच्चों की भावनाओं व उनकी अपेक्षाओं को भी जान पाएँगे। अपनी तरह का यह एक अनूठा प्रयोग होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी ।
 
इस आयोजन में बाल साहित्य से संबंधित अनेक सत्रों के साथ ही समूह चर्चाएँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्यतः बाल पत्रिका: भविष्य की अपेक्षायें और समाधान, राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हिन्दी बाल साहित्य की दशा और दिशा, बाल साहित्य रचनाधर्मिता, चुनौतियाँ और समाधान जैसे विषय शामिल किये गए हैं।
Facebook Comments