Wednesday 26th of June 2024 07:36:24 AM

Breaking News
  • आतिशी का अनशन जारी आप मंत्रियों ने दिल्ली जल संकट पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र |
  • India -Bangladesh के बीच तीस्ता नदी समझौते से खुश नहीं ममता बनर्जी ,India Block से साधा संपर्क|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2024 4:55 PM |   41 views

पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

गाजीपुर:- पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने के कारण, शनिवार 15 जून को तीन थानों के चार पुलिसकर्मियों को,तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना करण्डा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, थाना शादियाबाद के आरक्षी पियूष प्रताप राव व आरक्षी शक्ति सिंह तथा थाना सैदपुर के आरक्षी विनीत कुमार गौतम शामिल हैं।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना मुहम्मदाबाद के मुख्य आरक्षी महेंद्र तिवारी को गत 09 जून को जनता से दुर्व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया था।

Facebook Comments