Thursday 22nd of October 2026 04:14:46 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 May 2024 5:42 PM |   371 views

पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने को लेकर डीएम की अनूठी पहल, नरेगा से गूल बनाकर नहरों के माध्यम से तालाबों को लबालब भरने का चलेगा अभियान

बलरामपुर -बेजुबान जानवरों एवं पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने एवं पीने का पानी मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने अभिनव पहल करते हुए सभी तालाबों को मनरेगा से गूल बनवाकर नहर के माध्यम से लबालब भरवाने का अभियान शुरू किया है।
 
जिलाधिकारी ने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, पुलिस, राजस्व और डीसी नरेगा के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की बृहद रूपरेखा तय की है और राजस्व विभाग, नहर विभाग एवं सिंचाई विभाग के अभियंताओं को भी सामंजस्य स्थापित करते हुए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चूंकि वर्तमान में ज्यादातर खेत खाली हैं और फसलों की सिंचाई का कार्य नही हो रहा जिससे नहरों का पानी व्यर्थ चला जा रहा है। अब नहरों के पानी का सदुपयोग करते हुए गूलों को भरा जाएगा जिससे भूगर्भ जलस्तर में वृद्धि के साथ ही पशु पक्षियों को पीने का पानी एवं अग्नि कांड से बचाव में मदद मिलेगी।
 
बताते चलें कि जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने  “सीडीओ रहते हुए पूर्व के जनपद में इस अभियान को पायलट प्रोजेक्ट ” के तौर पर चलाया था जो कि गर्मी के महीने में अत्यंत सफल साबित हुआ था। अब यह अभियान जनपद बलरामपुर में माह मई में बृहद स्तर पर चलाया जाएगा जिसकी रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
 
जिलाधिकारी ने बताया कि भयंकर गर्मी में गूल बनने से जलस्तर ऊपर होगा, पशु पक्षियों को पीने का पानी मुहैया होगा तथा आग की विभीषिका से भी बचाव में यह अभियान बेहद कारगर साबित होगा।
Facebook Comments