Wednesday 21st of October 2026 08:17:34 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Apr 2024 6:37 PM |   573 views

मनी लांड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई

दिल्ली की आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है| आबकारी नीति में मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई| पेशी के बाद स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है|

कोर्ट ने मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी BRS नेता K कविता और आम आदमी पार्टी के कथित फंड मैनेजर चरणप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है. मनी लांड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया है था| जिसके बाद से वे दिल्ली की तिहाड़ देल में बंद हैं| दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में सीएम केजरीवाल के ऊपर मनी लांड्रिंग का आरोप है| उनकी गिरफ्तारी से पहले ED ने उन्हें कई समन भेजे थे| गिरफ्तारी से बचने के लिए केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खट-खटाया था, जिसको दिल्ली हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था| अब फिर उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई बढ़ा दिया गया है|

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चुनाव से ठीक पहले हुई है. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर कई सवाल उठाए हैं. विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल अपने नीजि फायदे और विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए कर रही है|

हाल ही आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर सीएम केजरीवाल को यातनाए दी जा रही है | उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की सेल के CCTV कैमरे का एक्सिस PMO और LG के पास है| प्रधानमंत्री खुद केजरीवाल को दी जाने वाली यातनाओं पर नजर रख रहे हैं| संजय सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार बड़ूी साजिश रच रही है|

Facebook Comments