Monday 6th of April 2026 02:57:24 PM

Breaking News
  • हिमंत बिस्वा शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार ,पवन खेर को दी जेल भेजने की चेतावनी |
  • UGC पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान कुछ संगठन भारत को इस्लामी राज्य  बनाना चाहतें हैं|
  • प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में बड़ी चेतावनी ,चार मई के बाद TMCके हर पाप का हिसाब होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Apr 2024 4:54 PM |   543 views

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। इस नई लिस्ट में बीजेपी ने कुल 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। नई लिस्ट में बीजेपी ने यूपी से जिन सात सीटों पर उम्मदीवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, मछलीशहर और गाजीपुर शामिल हैं।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से 7, पश्चिम बंगाल से 1 और चंडीगढ़ से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज  त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने बलिया और इलाहाबाद से अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतार गया है। बलिया से बीजेपी ने मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को को दिया है।

Facebook Comments