Sunday 25th of October 2026 09:47:17 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2024 5:23 PM |   872 views

विद्या बालन, जो अपने दम पर फिल्म को हिट करा सकती हैं

विद्या बालन का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जो अपने दम पर फिल्म को हिट करा सकती हैं| साल 2003 में बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली विद्या बालन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है|  इस लिस्ट में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘हे बेबी’, ‘इश्किया’, ‘कहानी’, ‘डर्टी पिक्चर’, ‘मिशन मंगल’ समेत कई फिल्मों के नाम शामिल है| आज हम आपको विद्या की उनकी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि ये हीरोइन नहीं, बल्कि फिल्म का हीरो है|

‘परिणीता’ विद्या बालन की पहली हिन्दी फिल्म थी. हालांकि, उनका फिल्मी सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा| एक समय ऐसा भी था जब एक के बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं| आपको जानकर हैरानी होगी कि मेकर्स उनके साथ काम करने से बचने लगे थे| कहा तो यहां तक जाता है कि उन्हें साइन करने से पहले डायरेक्टर्स उनसे उनकी कुंडली मांगते थे| अब विद्या बालन इस फेज से उभर चुकी हैं और उन्होंने अपने दम पर कई हिट फिल्में दी हैं| आइए 5 ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं|

‘कहानी’ साल 2012 में रिलीज हुई थी. ‘कहानी’ की कहानी बेहद दमदार थी, जिसे विद्या बालन ने अपने दम पर हिट कराया था|  15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था| इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया था, जो लंदन से कोलकाता अपने पति के तलाश में आती है. इस फिल्म का पार्ट 2 साल 2016 में रिलीज हुई था|

‘नो वन किल्ड जेसिका’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विद्या बालन का अहम रोल था| ये फिल्म साल 1999 में हुई जेसिका लाल कांड पर बेस्ड थी. पिक्चर का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था| वहीं, नो वन किल्ड जेसिका’ की कमाई लगभग 43 करोड़ रुपये थी|

साल 2017 में आई ‘तुम्हारी सुलु’ में विद्या बालन लीड रोल में थीं| इस फिल्म में विद्या बालन ने एक ऐसा रोल निभाया था जो हाउसवाइफ के साथ रेडियो जॉकी बन जाती हैं| विद्या की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे| 17 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था|

विद्या बालन की ‘इश्किया’ साल 2010 में आई थी. विद्या की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये था| वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 39 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था|

विद्या बालन ने ‘द डर्टी पिक्चर’ में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था| साल 2011 में आई ये फिल्म साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ पर बेस्ड थी| 28 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 116.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था|

 
 
 
 
 
Facebook Comments