Thursday 22nd of October 2026 07:42:48 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2024 4:32 PM |   563 views

यह कौन सी मोहब्बत है कि मस्जिद को हमसे छीनने की पूरी कोशिश की जा रही है : असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है| महाराष्ट्र के अकोला में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैंने पार्लियामेंट में जो कहा था आज उसे फिर से दोहरा रहा कि भारत के मुसलमान अपने आप को बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहे हैं जैसा हिटलर के जमाने में यहूदी करते थे|

ओवैसी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, ख्वाजा अजमेरी की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चादर चढ़ाने का काम तो करते हैं, लेकिन यह कौन सी मोहब्बत है ख्वाजा अजमेरी से कि आप मस्जिद को हमसे छीनना चाहते हैं| यह कौन सी मोहब्बत है कि आप मस्जिद पर चादर तो चढ़ाएंगे लेकिन हमारे बच्चियों के सर से हिजाब को छीन लेंगे| यह कौन सी मोहब्बत है की मस्जिद को हमसे छीनने की पूरी कोशिश की जा रही है|

दिल्ली में एक 500 साल पुरानी मस्जिद को बगैर किसी नोटिस के शहीद कर दिया गया. 600 साल पुरानी मस्जिद और कब्रिस्तान को भी शहीद कर दिया गया. हम यही पूछना चाहते हैं कि इस मुल्क में बीजेपी क्या करना चाहती है? जब से नरेंद्र मोदी इस मुल्क के वजीरे आला बने उन्हीं की हुकूमत का एक डाटा बताता है, हायर एजुकेशन में 1 लाख 80 हजार मुसलमान शामिल नहीं है.

सांसद ने कहा, आज हम देख रहे हैं ज्ञानवापी मस्जिद में क्या हो रहा है, प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी कहती है कि 22 जनवरी इस मुल्क का तारीखी दिन था, मैंने पार्लियामेंट में इस बात को रखा कि अगर 22 जनवरी तारीखी दिन था तो इसकी बुनियाद 6 दिसंबर 1992 को रखी गई| अगर 22 जनवरी तारीखी ही दिन था तो इसकी बुनियाद 1986 में ताले खोल कर रखी गई|

अगर वह तारीखी दिन था, तो जीबी पंत ने उसमें मूर्तियां रखकर 22 जनवरी को तारीखी दिन बनाया| सुप्रीम कोर्ट ने आस्था के आधार पर फैसला देकर पूरे मुल्क को यह पैगाम दे दिया कि आस्था बड़ी है और एविडेंस को नहीं देखा जाएगा| मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि खुद के लिए अपनी-अपनी मस्जिदों को आबाद रखो|

ओवैसी ने कहा कि राइट टू रिलिजन भारत के संविधान का एक अधिकार है और बीजेपी और आरएसएस यह चाहती है कि यह हमसे छीन लिया जाए| आपसे कहा जाता है कि जब अकोला में चुनाव होगा तो आप सेकुलरिज्म को जिंदा रखिए| खबरदार मैं उन दलालों से कह रहा हूं जो मुसलमानों की साफा में है|

मैं दिल्ली में बैठे चौधरियों को बताना चाहूंगा कि आज अगर नरेंद्र मोदी जीतते हैं, तो मुसलमान की वजह से नहीं उन्होंने अपनी छवि बना ली है हिंदू हृदय सम्राट की. वह सभी मेजॉरिटी समुदाय को एक करने की कोशिश कर रहे हैं| नरेंद्र मोदी ने भारत की सियासत में मुसलमान को मार्जिनलाइज्ड करके रख दिया|

महाराष्ट्र की विधानसभा में एक असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील नहीं बल्कि 50 ओवैसी और जलील होने चाहिए. तुम सब इस जलसे में तो आ जाते हो लेकिन जब वोट डालने का समय आता है तो तुम्हारे दिमाग में सेकुलरिज्म भर दिया गया है| संविधान में लिखे हुए सेकुलरिज्म को मैं मानता हूं लेकिन तुम सियासी सेकुलरिज्म को मत मानो|

क्या मिला तुम्हें सेकुलरिज्म के नाम पर तुमने मस्जिद खो दी. एक मस्जिद चली गई खुदा ना करें हजारों मस्जिद में चली जाएंगी. उन्होंने अकोला में लोगों से एआईएमआईएम के कम से कम 4 कैंडिडेट को लोकसभा में जीताने की अपील की.

क्या तुम नहीं देख रहे जो अशोक राव मुझे गाली देते थे उनके चमचे आज मोदी के पैरों में बैठकर चाय पी रहे हैं, कल तक मुझे B टीम बोलने वाले राज्यसभा की मेंबरशिप ले रहे हैं| अब मध्य प्रदेश का एक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिनको इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कहा जाता था, यह मैं नहीं उनका लीडर ही कहता था, अब सुना है वह भी बीजेपी में जाने वाले हैं, आप ही बताओ अब कौन B टीम है|

महाराष्ट्र में अजित पवार बोलते थे, आज वह कहां पर बैठे हैं| अजित पवार बोल रहे हैं कि मैं अपनी पत्नी को अपनी बहन के खिलाफ लड़ाऊंगा| अब आप ही बताइए महाराष्ट्र में यह क्या मामला हो रहा है? उन्हीं का एक मुंबई का लीडर है उसे केवल इफ्तार की दावत याद आती है और कुछ नहीं| अगली बार जब कांग्रेस और राष्ट्रवादी के लोग आपके बीच आए तो उनसे पूछना कि आप अपने जुबान से बाबरी मस्जिद बोल सकते हैं या नहीं? हमने पार्लियामेंट में कहा एक बार जहां मस्जिद बन गई वहां थी है और रहेगी. मैं आपसे कह रहा हूं हमने बाबरी मस्जिद जिंदाबाद का नारा लगाया था. बाबरी मस्जिद जिंदा है और रहेगी|

Facebook Comments