Saturday 7th of November 2026 10:38:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2024 5:01 PM |   554 views

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल पहुचेगी प्रतापगढ़ ,जिसको लेकर कांग्रेस के नेता तैयारियों में जुटे

प्रतापगढ़:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी,जिसको लेकर कांग्रेस के नेता तैयारियों में जुटे है,शहर के तमाम चौराहों पर राहुल गांधी की होडिंग लगाई गई है,राहुल गांधी प्रयागराज बॉर्डर से होकर प्रतापगढ़ में प्रवेश करेगे,शहर से होते हुए लालगंज जायेगे जहा से उनकी यात्रा अमेठी के लिए कूच करेगी,प्रतापगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मशहूर शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा समेत अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा लेकिन कि मोदी जी पहले भी कर्नाटक समेत आंध्र प्रदेश में जीत का दावा करते थे और इस बार भले ही वह 400 पार का दावा कर रहे हो, लेकिन 2024 में उनका यह बयान सिर्फ एक कोरा नारा बनकर रह जाएगा,उनका 10 साल का कार्यकाल पूरी तरीके से विफल रहा।

कांग्रेसियों नेता के भाजपा सदस्यता लेने के सवालों पर उन्होंने भाजपा को घेरा और कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैं जो डर की वजह से भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन्होंने कहा की कई नेताओं ने भाजपा जॉइन करने से पहले सोनिया जी से मुलाकात कर रोये और बताया की यदि वह भाजपा नही जॉइन करेंगे तो जेल चले जायेंगे,इसलिए कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है।

वही अमेठी लोकसभा से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के मामले पर इमरान प्रतापगढ़ी ने बड़ा बयान दिया और उन्होंने कहा की अमेठी की जनता चाहती है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़े और वह संभव है कि अमेठी से चुनाव लड़ेंगे,हालांकि अंतिम निर्णय कांग्रेस के हाई कमान को लेना है।

वही अमेठी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचने के ठीक पहले लगाई गई धारा 144 पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि वह सरकार से जानना चाहते हैं कि आखिर राहुल गांधी से इतना डर क्यों है,क्या भाजपा राहुल की न्याय यात्रा से डर गईं है।

बता दें की राहुल गांधी की न्याय यात्रा सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचेगी जहां उसके भव्य स्वागत के लिए राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी मुंबई से चलकर प्रतापगढ़ आए हैं और ऐतिहासिक स्वागत समारोह की तैयारी में पूरी कांग्रेस पार्टी जुट गई है, प्रेस वार्ता के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी अपने शायराना अंदाज में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को कभी न छोड़ने का संकल्प भी लिया।

 
 
 
 
 
Facebook Comments