Thursday 22nd of October 2026 08:14:23 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2024 5:54 PM |   637 views

खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 में शिल्पा शिंदे होगी शामिल

खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 में ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे भी शामिल होने वाली हैं| शिल्पा के साथ कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो में शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, आसिम रियाज जैसे कई कंटेस्टेंट होंगे, जो उनके मुकाबले फिजिकली काफी फिट हैं|

ऐसे में शिल्पा उन्हें किस तरह से टक्कर देने वाली हैं? ये पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा,”देखिए वैसे तो कुछ लोगों को लगता है कि वो फिजिकली फिट हैं, तो स्टंट आसानी से कर पाएंगे| लेकिन ऐसे कुछ भी नहीं है. लेकिन शालीन की बात करें, तो अगर उन्हें किसी टास्क में चिकन दिया जाए, और बोला जाए कि इसे खा जाओ, तो वो उसे खा ही जाएगा| मुझे लगता है कि वो कच्चा चिकन भी खा सकता है| मैंने बिग बॉस में देखा था| उम्मीद है उसके साथ मेरा इस तरह से कोई मुकाबला न हो. लेकिन ये खेल फिजिकल स्ट्रेंथ से ज्यादा मेंटल स्ट्रेंथ का है|

Facebook Comments