Thursday 22nd of October 2026 04:57:23 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Feb 2024 6:12 PM |   988 views

जेई समेत दो कार्मिक मिले अनुपस्थित ,एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

देवरिया-मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने आज रामपुर कारखाना ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जेई बद्रीनाथ प्रसाद एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिक सुनीता देवी बिना कोई अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित मिले, जिस पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई और अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
 
सीडीओ आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका की जांच की जिसमें दो कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की और विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति के संबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी सतीश दुबे से प्राप्त की। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर को स्वच्छ रखने एवं सुंदर बनाने के संबन्ध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
 
सीडीओ ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण-
 
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा आज विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत कौलाचक में निर्मित हो रहे  नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। 11.84 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन केंद्र में वर्तमान में छत लग चुका है। प्लास्टर, विद्युत वायरिंग, शौचालय आदि का कार्य हो गया है। सीडीओ ने भवन को 18 पैरामीटर पर पूर्ण करने और बाला पेंटिंग, विद्युतीकरण के बाद ही हैंडओवर प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीडीओ ने निर्माणाधीन आरआरसी सेन्टर का भी निरीक्षण किया, जहां रंगाई का कार्य होता मिला, जिसको शीघ्र पूर्ण करवाए जाने का निर्देश दिया गया।
 
मौके पर ग्राम प्रधान अबरार अहमद, सचिव उमेश चंद आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सीतापट्टी में बन रहे लर्निंग लैब का निरीक्षण किया गया विद्यालय के छात्रों को कॉपी का वितरण भी किया। इसके बाद ग्राम पंचायत खैराट में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिना खान के निवास पर पहुंच कर प्रोत्साहित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
हिना के अनुरोध पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में खेल के मैदान के निर्माण के लिए भूमि का भी निरीक्षण किया तथा उपायुक्त श्रम रोजगार को खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खैराट के मझऊआं में जर्जर हो चुके जच्चा बच्चा केंद्र को निष्प्रयोज्य कर निर्माण करवाएं जाने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्राम खैराट के कॉमन सर्विस सेन्टर का भी निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राजीव प्रताप सिंह सचिव उमेश चंद जिला पंचायती राज अधिकारी सर्वेश पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, उपायुक्त मनरेगा आलोक पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी विश्वदीपक पांडेय, एपीओ रवि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments